‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 5 दिसंबर। प्रदेश की साहित्यिक संस्था श्रृंखला साहित्य मंच की 35 वीं वर्षगांठ मनाई गई । इस अवसर पर श्रृंखला के कवियों की काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रृंखला साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रवीण ‘प्रवाह’ ने किया।
श्रृंखला के वरिष्ठ कवि अनूप दीक्षित ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक स्थिति का चित्रण किया। वरिष्ठ कवि एस के डी डडसेना ने चुनावी माहौल पर अपनी कविता पढ़ी। श्रृंखला के सुपरिचित कवि एफ ए नंद ने अपनी क्षणिकाओं के माध्यम चुटीली बातें की-मैं हूं दीपक एक छोटा जल रहा,आंधियों के साए में मैं पल रहा। हो चली वीरान यह खूबसूरत बगिया, चढ़ता सूरज भी धीरे-धीरे ढल रहा
नवोदित कवियत्री गुरुप्रीत कौर ने बदलते परिवेश का चित्रण करती कविताओं का पाठ किया। कवियत्री जीतेश्वरी साहू ने अपनी कविता पढ़ी।
हिंदी और छत्तीसगढ़ी की रचनाकार सरोज साव ने रचना प्रस्तुत की। युवा कवि निर्वेश दीक्षित ने गज़़ल फ्रेम में अपनी एक नई रचना सुनाई।
हास्य व्यंग के कवि एस के नीरज की कविताओं की ये पंक्तियाँ -
मगर ये तो जीवन का एक हिस्सा है,जिसमें न जाने कितना भरा हुआ किस्सा है/
जीवन-सफर का पहिया कब थम जाता है,जिसे चाहकर भी इंसान नहीं रोक पाता है//
कवि माधव तिवारी की कविता
दुनिया ह बने माते हे का के लगावों थरहा, सत है मूका बइठे हे झूठ हे अबड़ लफरहा।
सत गोठियाबे यह संगी सोझे सोझ रास्ता हे, लबारी मारेले तोरबर सुग्घर चाय नाश्ता हे।
युवा कवि संजय गोयल कविता
सब कुछ है हमारे पास समय नहीं है,जो कल था वो इंसान आज भी वही है
मिलना जुलना बंद हुआ बंद हुई गपसप, संबंधों का एक सहारा रह गया वाट्सअप
गोष्ठी और कार्यक्रम के अंत में श्रृंखला के वरिष्ठ साहित्यकार उमेश दीक्षित ने आभार उद्बोधन दिया। उमेश दीक्षित ने कहा कि श्रृंखला साहित्य मंच अपनी साहित्यिक प्रतिबद्धता के कारण विगत 35 वर्षों से अंचल में ही नहीं वरन् पूरे छत्तीसगढ़ में एक क्रियाशील संस्था के रूप में प्रसिद्ध है,।
इसमें श्रृंखला के सदस्यों की रचना धर्मिता के साथ साथ समस्त सदस्यों के आपसी प्रेम एवं समन्वय की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
इस अवसर पर श्रृंखला के रचनाकार स्वराज ‘करुण’, महेश पालीवाल, संजय राजपूत, बंटी छत्तीसगढिय़ा, शशांक खरे, कैलाश बंसल , संतोष गुप्ता, एवं दिनेश दीक्षित ने मंच के स्थापना दिवस पर दूरभाष से अपनी बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया।