महासमुन्द
महासमुंद, 7 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 5 दिसम्हर को शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुरूप प्राचार्य के निर्देशानुसार विश्व मृदा दिवस का आयोजन भूगोल विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिट्टी और जल जीवन के स्त्रोत विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् व्याख्यान कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.डॉ. अनुसुइया अग्रवाल रहीं। स्वागत भाषण की भूगोल विभाग विभागाध्यक्ष दिलीप कुमार बढ़ाई ने विश्व मृदा दिवस के इतिहास तथा मनाये जाने का उद्देश्य पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य ने मिट्टी के महत्व पर जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित कामायनी के पंक्ति से प्रारंभ कर बड़े ही रोचक व सरल शब्दों में मृदा व जल के महत्व को बताया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वर्षा गजेन्द्र, द्वितीय पुरस्कार गणेशराम यादव, तृतीय पुरस्कार रितिक पहारिया को मिला। तत्पश्चात् समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक शिवानी तावेरकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक विनयराज साहू, कुन्दन देवांगन, राकेश जांगड़े, भूगोल विभाग के समस्त छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे।