महासमुन्द

बूंदाबांदी,कोहरे से रास्ते ढंके रहे, दृश्यता घटी
05-Dec-2023 3:03 PM
बूंदाबांदी,कोहरे से रास्ते ढंके रहे, दृश्यता घटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 दिसंबर। महासमुंद जिले में कल शाम से हल्की बूंदाबांदी होने से शहर का तापमान नीचे चला गया है। इसके साथ ही आज सुबह-सुबह कोहरे से रास्ते ढंके रहे। इस वक्त सोसायटियों में धान खरीदी जारी है। ऐसे में सोसायटी प्रबंधन चिंतिति है। खरीदे हुए धान को तिरपाल आदि से ढंक दिया गया है।

लेकिन खेतों में धान के खड़े पौधों को इससे भारी नुकसान की संभावना है। आज बारिश के चलते जिले में धान कटाई-मिंजाई बंद है।

 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यदि बारिश हुई तो धान की खड़ी फसल, अरहर तथा सब्जियों की फसलें प्रभावित हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी बंगाल की खड़ी में चक्रवात उठा है। फलस्वरूप इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ेगा।

ओडिशा बॉर्डर होने की वजह से महासमुंद जिले में बारिश की संभावनाएं है। फिलहाल तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में इस इलाके में बारिश और ठंड का असर दिखेगा।


अन्य पोस्ट