महासमुन्द

शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, आलाव का सहारा
07-Dec-2023 2:48 PM
 शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, आलाव का सहारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 दिसंबर।
तीन दिनों से चक्रवाती तूफान मिचौंग  के चलते जिले में  मौसम खराब है। कल दूसरे दिन भी हल्की बारिश रुक-रुक कर होती रही। शाम ढलनेके बाद रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। आज भी मौसम खुला नहीं है। ठंडी हवा तथा बारिश के चलते शहर सहित अंचल का तापमान लुढ़क़ा हुआ है। कल दिन भर अंचल में ठिठुरन के हालात रहे। अचानक बिगड़े मौसम से सर्दी जुकाम के मरीजों में एकाएक इजाफा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार कल दिन भर हल्की बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग दिन भर गर्म कपड़ों में ही रहे।  तेज ठंडी हवाएं शरीर में सिहरन पैदा कर रही है। देर सुबह तक बारिश और फिर दोपहर बाद से कंपकंपाती ठंड ने जनजीवन को अस्त.व्यस्त कर दिया है। लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। स्थिति यह है कि रात्रि 8 बजे के बाद से ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। महासमुंद शहर की प्रमुख सडक़ों पर भी गिने.चुने लोग नजर आते हैं। दिन में साम की तरह नजारा है। लोग दिन में अपनी वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ठंड से बचने के तलाशते लोग नजर आ रहे हैं। इस शीतलहर से शरीर पर गरम कपड़े भी बेकार साबित हो रहे हैं। 
 


अन्य पोस्ट