महासमुन्द

ट्रैक्टर की चपेट में बच्चे की मौत, मामला दर्ज
06-Dec-2023 3:22 PM
ट्रैक्टर की चपेट में  बच्चे की मौत, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 दिसंबर। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भुथिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 नवम्बर को दोपहर करीब 4 बजे 7 वर्षीय बालक आदर्श आचार्य पिता खितिमण्डन आचार्य गली में खेल रहा था।

इसी दौरान नकुल भोई अपनी ट्रैक्टर को लापरवाही पूर्वक पीछे कर रहा था, तभी 7 वर्षीय बालक आदर्श ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। आदशर्् को सरायपाली अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने भुथिया निवासी आरोपी नकुल भोई के खिलाफ भादवि की धारा 304 के तहत अपराध कायम किया है।


अन्य पोस्ट