महासमुन्द
ओडिशा से आती पिकअप में लोड 60 पैकेट धान जब्त
05-Dec-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 दिसंबर। ग्राम पझरापाली अंतर राज्यीय जांच चौकी के पास पुलिस ने ओडिशा से धान की अवैध रूप से तस्करी करते एक पिकअप पकड़ा है।
इस संबंध में टीआई आशीष वासनिक ने पिकअप जिसमें लोड 60 पैकेट धान को जब्त कर कार्रवाई की है। बरामद 21 क्विंटल धान की कीमत 45 हजार 8 सौ 43 रुपए बतायी गई है।
कहा जा रहा है कि छग में ओडिशा से अधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाती है। इस कारण वहां से धान लेकर यहां छग खपाया जा रहा है।
बहरहाल जानकारी मिली है कि खरीफ फसल की धान खरीदी शुरू होने के पहले ही कोचिया और धान दलाल सक्रिय हैं। इधर जिला प्रशासन ने भी उनके मंसूबों के विपरीत अवैध धान परिवहन पर रणनीति बनाई है। खरीफ वर्ष 2023.24 में किसानों के समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में 1 नवम्बर से प्रारंभ हो गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे