महासमुन्द
स्कूली छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं
06-Dec-2023 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 दिसंबर। नर्रा शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में छात्राओं को विगत डेढ़ माह से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम की प्रभारी नीलिमा भोई ने बताया कि पूर्व माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्कूल की सभी छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं को विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा के लिए अनेक स्टेप्स सीखने को मिल रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे