महासमुन्द

भाजपा प्रत्याशी की हार पर डेरहा ने मुड़वाई आधी मूंछ व सिर के बाल
06-Dec-2023 3:20 PM
भाजपा प्रत्याशी की हार पर डेरहा ने मुड़वाई आधी  मूंछ व सिर के बाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद/ पिथौरा, 6 दिसंबर।
खल्लारी विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अलका चन्द्राकर की हार पर बिहाझर निवासी डेरहा राम यादव ने अपनी आधी मूंछ एवं आधा सिर मुड़वा लिया है। उन्होंने पूर्व घोषणा के अनुसार अपना सिर एवं मूंछे आधी-आधी मुड़वाने का काम किया है। उनका यह फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरहा राम यादव अलका चन्द्राकर भाजपा के पक्ष में प्रचाररत था। उसे पूरा विश्वास था कि खल्लारी क्षेत्र से उसकी जीत होगी। अपनी बात को पुख्ता स्वरूप देने के लिए यह दावा किया था कि यदि अलका चन्द्राकर हार गयी तो वह अपनी मूंछ एवं सिर के बाल आधा-आधा कटवा देगा। और जब मतगणना के बाद अलका की हार हो गयी तो उसने वायदे के अनुसार मूंछ एवं सिर के बाल कटवा लिये। ऐसी हालत में ही वह गांव में घूमते भी रहा। 

ग्रामीणों का कहना है कि डेरहा ने अपना वादा पूरा किया है, लेकिन अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो इसी खुशी के लिए अपने शेष बाल कटवा ले। 
डेरहा का कहना है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं की तरह नहीं हैं कि गंगाजल की कसम खाने के बाद भी वायदे पूरे नहीं किये।
 


अन्य पोस्ट