महासमुन्द
दुकान का ताला तोडक़र मोटर पम्प, नगदी-वायर चोरी
06-Dec-2023 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 दिसंबर। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कौहाकुड़ा में चोरों ने दुकान का तोडक़र वहां से 3 एचपी का मोटर पंप, वायर व नगदी की चोरी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 26 अक्टूबर की है।
प्रार्थी रामशंकर पटेल की दुकान का ताला तोडक़र चोर दुकान में प्रवेश किया। जहां से 3 एचपी का मोटर केबल वायर के अलावा सीसीटीवी का डीवीआर एवं नगद 15 हजार रुपए कुल 95 हजार रुपए की चोरी कर ली।
प्रार्थी रमाशंकर पटेल की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457,380 के तहत अपराध पंजीबध्द किया है। पश्चात कार्रवाई के वास्ते विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे