महासमुन्द

राधिका देवी चंद्राकर का निधन
05-Dec-2023 3:59 PM
राधिका देवी चंद्राकर का निधन

महासमुंद, 5 दिसंबर। भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर चंद्राकर की माता राधिका देवी चंद्राकर (69 वर्ष) का मंगलवार 5 दिसंबर की सुबह हृदयाघात से देहावसान हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। वे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हरनारायण प्रसाद चंद्राकर की पत्नी और हरगोविंद चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर की माता थीं। अंतिम संस्कार गृहग्राम कौंदकेरा महासमुंद में मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया गया। सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक योगेश्वर सिन्हा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। 


अन्य पोस्ट