महासमुन्द

धान के साथ पिकअप जब्त
06-Dec-2023 3:07 PM
धान के साथ पिकअप जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 दिसंबर।
बसना क्षेत्र में धान का अवैध परिवहन का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बसना के बाद कल सांकरा पुलिस ने एक पिकअप में भरकर ले जा रहे 60 पैकेट धान पकड़ा है। जिसका समर्थन मूल्य 52 हजार 3 सौ 92 रुपए है। धान के अवैध परिवहन में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। 

पुलिस के अनुसार ओडिशा से छग पिकअप क्रं सीजी 06 जेएक्स 3678 में परिवहन करने की सूचना मुखबिर से मिली। जिस पर पुलिस स्टाफ  ओडिशा बार्डर ग्राम लारीपुर रवाना हुआ था। ओडिशा की ओर से आ रही पिकअप को रोककर वाहन चालक का नाम, पता पूछने पर अपना प्रमोद अग्रवाल 35 वर्ष, ग्राम बोईरलामी, थाना तेन्दुकोना निवासी बताया।

वाहन चेक करने पर ट्रॉली के पीछे नीले रंग की तालपत्री को हटाकर देखने पर 60  प्लास्टिक बोरी में भरा धान मिला। 
प्रत्येक बोरी में करीब 40-40 किलो कुल 24 क्विंटल, धान का समर्थन मूल्य 52392 रुपए को परिवहन अवैध धान परिवहन व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जाफ ौ का नोटिस देने पर अपने पास कोई वैध कागजात नहीं होना बताया। परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो जब्त कर धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट