महासमुन्द
विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर पोस्टर बनाओ स्पर्धा
06-Dec-2023 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 2 दिसंबर 2023 को विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस (वल्र्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे) के अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में पोस्टर मेकिंग स्पर्धा रखी गई। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की स्तुति से हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर्स का अवलोकन प्राचार्य द्वारा किया गया। प्राचार्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। आभार व्यक्त विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार देवांगन ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा यादव ने किया। इस अवसर पर कम्प्यूटर विभाग के टीकम साहू, दीपिका साहू एवं चमन साहू एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे