‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 दिसंबर। गुरुवार को पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के अंतर्गत शहर में स्थित शासकीय डी एम एस विद्यालय महासमुंद, शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम आदर्श विद्यालय महासमुंद एवं शासकीय आशीबाई गोलछा विद्यालय महासमुंद में चलाया गया। कार्यक्रम का
संचालन प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे के मार्गदर्शन में डॉ. मालती तिवारी कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी, प्रो. अजय कुमार राजा कार्यक्रम सहायक नोडल अधिकारी, डा. ई पी चेलक कार्यक्रम सहायक नोडल अधिकारी एवं प्रकाशमणि साहू जनभागीदारी व्याख्याता रसायनशास्त्र कार्यक्रम सहायक ने किया।
इन दोनों स्कूलों में कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थी को शिक्षा पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अजय कुमार राजा ने डी एस सी, वी ए सी, जी ई एवं ए ई सी की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि डीएससी में चयनित अनिवार्य 3 विषय आपको सभी 8 सेमेस्टर में पढऩा होगा। इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता। जबकि जी ई में आप अपने 3 मुख्य विषय के अलावा अन्य संकाय के विषयों में से किसी एक विषय को चयन करके पढ़ाई कर सकेंगे।
उनहेंने बताया कि आप हर सेमेस्टर में विषय परिवर्तन कर सकते हैं। एक वर्ष में 2 सेमेस्टर पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट, 2 वर्ष 4 सेमेस्टर पूर्ण करने पर डिप्लोमा, 3 वर्ष 6 सेमेस्टर पूर्ण करने पर डिग्री एवं 4 वर्ष 8 सेमेस्टर पूर्ण होने पर ऑनर्स की उपाधि छात्र-छात्राओं को प्राप्त होगी।
डॉ. मालती तिवारी ने पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के उद्देश्य को बताया कि 12 वीं के बाद आपके पढ़ाई के क्षेत्र में नए सफर की शुरुआत हो जाती है। साथ ही एन एस एस, एनसीसी, रेडक्रॉस जैसे गतिविधि में भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। महाविद्यालय में बी ए में 08 विषय राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान एवं अर्थशास्त्र संचालित हैं। जिसमें से आपको मुख्य 3 विषय चयन करके अध्ययन करना होगा।
शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम आदर्श विद्यालय महासमुंद, शासकीय आशाबाई गोलछा विद्यालय महासमुंद, शासकीय डी एम एस विद्यालय महासमुंद के प्राचार्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही एन ई पी 2020 से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें शासकीय डी एम एस विद्यालय से सानिया प्रधान 12वीं बायो, रीमा ध्रुव 11वीं कॉमर्स, भगवती ध्रुव 11वीं कला, पूरण पटेल 12वीं कला एवं टाकेश्वर चक्रधारी 12 वीं कला संकाय को पुरस्कृत किया गया।
शासकीय उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय महासमुंद से हेमा साहू 12 बायो, प्रकाश धुरी 12 कला, पुष्पेंद्र पटेल 11 कॉमर्स, तहूर फातिमा 11 कॉमर्स, अदिति चंद्राकर 11 बायो, संजोली यादव 12 कॉमर्स, कुमकुम चतुर्वेदी 12 बायो, ईशा साव 11 कला, मयंक मांझी 11 कॉमर्स एवं प्रदीप धीवर 11 कॉमर्स पुरस्कृत हुए। शासकीय आशाबाई गोलछा विद्यालय महासमुंद में सूफिया कुर्रे, नीलम देवांगन, शीबा कुरैशी, फिजा परवीन खान 11 कला संकाय, यश कुमारी ठाकुर,ज्योति कोसरे, आमीना अली, रूपेंद्र साहू एवं डागेश्वर देवांगन 11 वी कॉमर्स संकाय को सम्मानित किया गया।