महासमुन्द

बैठक 19 को
12-Dec-2024 2:46 PM
बैठक 19 को

महासमुंद,12 दिसंबर। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय रिव्यु समिति की बैठक 19 दिसम्बर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में  शाम 4:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में जिले के बैंकिंग विकास के आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही शैक्षिक ऋण स्वीकृति, मुद्रा लोन प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र खाता धारकों के नामांकन को बढ़ाने, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा योजना, क्रेडिट कार्ड एवं शासन द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने कहा है।

जन चौपाल में 41 आवेदन

महासमुंद, 12 दिसंबर। जिला कार्यालय में हर मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों द्वारा अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा गया।

सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जन चौपाल में अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जन चौपाल में आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन सौंपे गए। सीईओ श्री एस. आलोक ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट