‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 14 दिसंबर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जय चंडी खेल, कला क्लब द्वारा अखिल भारतीय महिला एवं पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 दिसंबर तक बागबाहरा के जैन मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष वर्ग की दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मुंबई महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, प. बंगाल समेत छत्तीसगढ़ की लगभग 42 टीमें भाग लेंगी।
इस प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक गण पूनम चन्द्राकर, विमल चोपड़ा, बागबाहरा नगर पालिका अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल,जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर शिरकत करेंगे।
पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51000 रु. स्व लालता प्रसाद गुप्ता की स्मृति में किशोर गुप्ता द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 35000 रुं महावीर ट्रेडर्स प्रतीक जैन द्वारा, तृतीय पुरस्कार 21000रु. न्यू स्टार शूज़ मोहम्मद रफीक मेमन के द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 11000 रु. स्व देवकी बाई, स्व थानुराम साहू की स्मृति में पोखराज साहू मोतीलाल साहू द्वारा एवं महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार 51000 रु. स्व हरबंस लाल बग्गा की स्मृति में बग्गा परिवार बागबाहरा द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 35000 रु., स्व राजकुमारी सोनी की स्मृति में श्री रामा ज्वेलर्स राज ज्वेलर्स राजेश सोनी, रोशन सोनी के द्वारा, तृतीय पुरस्कार 21000 रु स्व सुरजा बाई की स्मृति में संतोष चौहान के द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 11000 रु स्व लख्मीचंद चन्द्राकर की स्मृति में रवि चंद्राकर के द्वारा तथा सभी विजेता टीमों को कप/शील्ड स्व लच्छमीकांत शुक्ला की स्मृति में धर्मेश शुक्ला द्वारा प्रदान किये जाएंगे।
जय चंडी खेल, कला क्लब बागबाहरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत सलूजा ने बताया कि इस आयोजन को सफ़ल बनाने हेतु समिति के संरक्षक विवेकानंद सिंह ठाकुर, अशोक अग्रवाल, दीपक यादव, जित्तू चंदेल, नीरज सोनी, बलराम ठाकुर, भावेश पुरोहित, मेघराज साहू, प्रकाश दास मानिकपुरी, रामलाल निसाद, दशरथ पंडा, नीरज वर्मा,अमन श्रीवास्तव, जगमीत राय, गगन बघेल, अशोक दीप,दुर्गाशंकर दुबे, संतोष चंद्राकर,एवम अन्य सदस्य लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इस आयोजन के लिए नगरवासियों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।