महासमुन्द

बसना में विखं स्तरीय महिला खेल स्पर्धा: तवा फेंक में रिमझिम, सौ मीटर दौड़ में गुंजा-इतिशा अव्वल
12-Dec-2024 2:31 PM
बसना में विखं स्तरीय महिला खेल स्पर्धा: तवा फेंक में रिमझिम, सौ मीटर दौड़ में गुंजा-इतिशा अव्वल

खो-खो रस्साकसी में खेमड़ा बना विजेता, बैडमिंटन में संस्कृति प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 दिसंबर।
खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन बसना में आयोजन प्रभारी भूपेंद्र प्रधान द्वारा आहुत हुआ। जिसमें एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी,बैडमिंटन स्पर्धा हुई। खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत 02 आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक शामिल महिला खिलाड़ी हुए। 

आयोजन में मुख्य अतिथि प्राचार्य सुरेश पटेल एवं सेजेस प्राचार्य खिरोद्र पुरोहित उपस्थित थे। महिला खेल प्रतियोगिता के परिणाम. 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खेल 100 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक में में गुंजा जगत तथा 400 मीटर दौड़ में आलिया निशा, वॉलीबॉल में सेजेस बसना, रस्साकसी में कन्या शाला बसना तथा खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभा पब्लिक स्कूल खटखटी ने प्राप्त किया। 18 से अधिक 35 वर्ष तक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान इतिशा, 400मीटर दौड़ में सरगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तवा फेंक में रिमझिम, रस्साकसी प्रतियोगिता में खेमड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ोंं को मेडल एवं ट्रॉफ ी देकर सम्मानित किया।

व्याख्याता संजय कर, आर के शर्मा, आर. के. सोनी, प्रेमानंद भोई, योगेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक शम्भू नाथ प्रधान, विवेकानंद दास, इमरान दयाला, दुर्योधन पटेल, रुपधर पटेल, घनश्याम पटेल, अरुण कुजूर, जौशिक सामल, अक्षय सिदार, कुबेर प्रधान, कौशिक सेठ, भानूप्रताप का सहयोग रहा। 
 


अन्य पोस्ट