महासमुन्द

सूने घर से जेवर पार
13-Dec-2024 2:34 PM
सूने घर से जेवर पार

महासमुंद,13 दिसंबर। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में विगत दिन चोरों ने एक घर में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया। कोमाखान पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ  मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।  टेमरी निवासी मनोज कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 10 दिसबंर की सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.50 के बीच अज्ञात चोर ने दरवाजे का ताला तोडक़र घर में घुसा और कमरे के अंदर रखे गोदरेज अलमारी को बलपूर्वक खोलकर लाकर से जेवरात की चोरी कर ली।

प्रार्थी ने बताया कि आलमारी के लॉकर में डेढ़ तोला सोने का पुराना हार कीमती लगभग 23300 रुपए, चांदी के लगभग 12-12 तोला के 2 नग पायल कुल कीमती 22286 रुपए, चांदी का चैन एवं रिंग कीमती 6147 रुपए, एक नग पायल कीमती 5000 रुपए, चांदी का ब्रेसलेट कीमती 2788 रुपए, चांदी की गणेश जी की मूर्ति कीमती 1350 रुपए, घर में रखे कुछ नगदी रकम व अन्य कुछ सामान कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। 

प्रार्थी ने बताया कि वे खरियार रोड के सपना लाज़ में काम करता है। ग्राम टेमरी में राधेश्याम कोल्ड स्टोरेज के बाजू में उसका घर है जहां वे अपनी पत्नी गितांजली साहू के साथ रहते हैं। उनके बच्चे बाहर हास्टल में रहकर पढाई करते है। चोरी घटना के दिन वे कोसरंगी हास्टल में रह रहे बच्चे से मिलने चली गई थी। दोपहर लगभग 02.50 बजे घर वापस आई तो देखी कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तब फोन के जरिये उनकी पत्नी ने मनोज को सूचना दी।
 


अन्य पोस्ट