महासमुन्द
बागबाहरा, 13 दिसंबर। बागबाहरा स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संविधान रक्षक अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संविधान रक्षक अभियान का यह कार्यक्रम पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल, अभियान प्रभारी दिनेश यदु एवं विधायक द्वारकाधीश यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के द्वारा बताए गए मार्गों पर चलते हुए समानता के संदर्भ में था। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारीगणों व सदस्यों ने संविधान की शपथ भी ली ।
इस अवसर पर जिला के तथा विकासखण्ड के पदाधिकारीगण, पूर्व जनपद अध्यक्ष, सभापति, जनपद सदस्य गण , नगर पालिका अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,पार्षद गण, पूर्व एल्डरमेन, प्रतिनिधि, सरपंच संघ, प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, जोन प्रभारी , सेक्टर प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस जन, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, युवा मितान क्लब, एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे ।