पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में अहिल्याबाई होलकर जन्मदिवस समारोह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 दिसंबर। पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में अहिल्याबाई होलकर जन्मदिवस अवसर पर आयोजित मातृ सम्मेलन में जिला संयोजक शशि प्रभा थिटे ने कहा कि पूरे 1300 वर्षों तक चले निरंतर हमले और विध्वंस के बीच बहुत कुछ टूटा, विध्वंस हुआ पर हमारी संस्कृति सुरक्षित रही और आज भी प्रदीप्त है। इसका श्रेय उन विभूतियों और बलिदानों को है जिन्होंने प्राण तो दिए पर मतांतरण स्वीकार नहीं किया। ऐसे ही एक विभूति थी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर। जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बीच अपनी संकल्प शक्ति से भारत के स्वत्व जागरण का अभियान चलाया। उन्होंने अपने राज्य के अंतर्गत सांस्कृतिक जीवन शैली को प्रभावित किया ही साथ ही अपने राज्य सीमा के बाहर निकलकर भारत भर के लगभग सभी मान बिन्दुओं को पुन: प्रतिष्ठित किया। धर्मशालाएं बनवाई, अन्न क्षेत्र आरंभ कराए और भविष्य के भारत के लिए प्रवचन कक्ष और विद्यालय की स्थापना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच सुनीता देवदत्त चन्द्राकर ने कहा कि अहिल्याबाई के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज व राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर उनकी स्मृति में भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वाणी तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई के जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना अपने स्वयं के पुत्र को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाना है। प्रधान पाठक उमेश भारती गोस्वामी के मार्गदर्शन एवं अदिति चन्द्राकर के कुशल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, पिट्टूल और बौद्धिक खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर शालेय छात्राओं द्वारा भारत वंदना प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में उपसरपंच हेमलता चन्द्राकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष आशा परमार, शीला कन्नौजे, गायत्री चन्द्राकर, रामेश्वरी ध्रुव, विजयलक्ष्मी चन्द्राकर, प्रीति तिवारी, श्यामा चन्द्राकर, चन्द्रबली कन्नौजे, मनु चन्द्राकर, झुनी चन्द्राकर, भूमिका चन्द्राकर, त्रिवेणी चन्द्राकर, रूपा टंडन, केशर सूर्यवंशी, निशि यादव, ममता चन्द्राकर, ललिता कुर्रे, गुलापा चन्द्राकर,संतोषी पटेल, कौशिल्या चन्द्राकर, लता चन्द्राकर, दुर्गा चन्द्राकर, डुमेश्वरी पटेल,जगेश्वरी सोनवानी, परेमिन बांधे, रागिनी चन्द्राकर आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डोमार राम साहू, दुबे कुमार पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद चन्द्राकर सहित बाल संसद का सराहनीय योगदान रहा। पुरस्कार वितरण के पश्चात् भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।