महासमुन्द

घर से दिनदहाड़े दस लाख की चोरी
13-Dec-2024 2:09 PM
घर से दिनदहाड़े दस लाख की चोरी

महासमुंद, 13 दिसंबर। महासमुंद कोतवाली थानाक्षेत्र के रमन टोला में लाइन मैन विजय वर्मा के घर अज्ञात चोरों ने घर व आलमारी का ताला तोडक़र 25 हजार नगद व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर चोरी की है।

लाइन मैन विजय वर्मा कल सुबह ड्यूटी गये थे। ड्यूटी से दोपहर  खाना खाने घर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, आलमारी खुली है और आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात नहीं हैं। तब विजय वर्मा ने कोतवाली जाकर सूचना दी।

सूचना पर एसडीओपी अजय त्रिपाठी, कोतवाली टीआई शरद दुबे, फ ॉरेंसिक टीम खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जांच आईआर दर्ज नहीं हुई है। प्रार्थी विजय वर्मा ने बताया कि वह घर में अकेले थे, उनका परिवार गांव गया हुआ है। रोज की भांति वो सुबह ड्यूटी पर गये और जब दोपहर खाना खाने घर पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।

 उन्होंने बताया कि 25 हजार नगद व सोने-चांदी के जेवरात कुल मिलाकर लगभग दस लाख की चोरी हुई है।


अन्य पोस्ट