महासमुन्द

मानव अधिकारों के महत्व बताए
12-Dec-2024 3:13 PM
मानव अधिकारों के महत्व बताए

महासमुंद, 12 दिसंबर। मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कोमाखान में सोमवार को शाला विकास  समिति अध्यक्ष हिरेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में विविध सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नितिन जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी और वाद.विवाद प्रतियोगिता जैसी कई रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। कक्षा 9वीं के छात्र समीर और छात्रा देविका ने पोस्टर के माध्यम से मानव अधिकारों के महत्व को समझाया। 

कक्षा 10वीं की छात्रा भारती जांगड़े ने मानव अधिकार दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन  की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की व्याख्याता स्वाति सोनी ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता कुमत राम ध्रुव, सुषमा, अमरीका साहू, सीताराम साहू,मधुलाल गायकवाड़, हिरेंद्र देवांगन, सुनील कुमार शुक्ला, विजय कुमार  वर्मा, हेराल्ड सिन्हा, कविता चंद्राकर, टोकेश्वरी धीवर,कुसुमलता साव, सना मुमताज आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 


अन्य पोस्ट