महासमुन्द
मिंजाई के बाद सडक़ों पर सूखा रहे धान
12-Dec-2024 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 दिसंबर। अभी धान खरीदी जारी है। जिन किसानों ने सोसायटियों में अभी तक अपना धान नहीं बेचा है, वे खेतों से खलिहान पहुंचे धान को मिंजाई के बाद सडक़ों पर सुखा दिया है।
जिले में ऐेसे कई गांव हैं जहां किसानों ने सडक़ों के किनारे धान सुखाया है। सुबह-सुबह धान को सडक़े किनारे रख देते हैं और शाम को इसे एकत्र कर ढंक देते हैं। सडक़ पर लंबी दूरी तक धान दिखता है। यहां धान की चोरी नहीं होती। जिधर भी नजर डालो धान ही धान है। सडक़ में, गलियों में, खेतों में, कलिहान में, घर के आंगन में इन दिनों धान ही धान है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे