महासमुन्द

कौशल परीक्षा के परिणाम जारी
12-Dec-2024 2:52 PM
कौशल परीक्षा के परिणाम जारी

महासमुंद,12 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला महासमुंद में संविदा भर्ती के तहत आयोजित कौशल परीक्षा के प्राप्तांक जारी कर दिए गए  हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए वाहन चालक एनटीईपी सेकेट्रिय, असिस्टेंट डीपीएमयू जूनियर सेकेट्रियल, असिस्टेंट पीएडीए एवं जूनियर सेकेट्रियल असिस्टेंट यूएचडब्ल्यूसी पदों के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्राप्त अंकों का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जानकारी अवलोकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।

राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर कई कार्यक्रम

महासमुंद,12 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित  कौशल प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाद.विवाद प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ और पूर्व प्रशिक्षित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथिए सरपंच श्री साहू ने प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित  कर उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

 इसके साथ ही एवीएम सेंटर के  आसपास की सफाई कर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। युवाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।


अन्य पोस्ट