पर्वतारोहण-व्यक्तित्व विकास व आपदा प्रबंधन शिविर,महासमुंद के 20 स्काउट गाइड पंचमढ़ी रवाना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मई। स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग.शासन के वित्तीय अनुदान से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन 29 मई से 2 जून तक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया है। इस शिविर में महासमुंद जिला से 20 प्रतिभागी स्काउट, गाइड, रोवर, रेजर, प्रभारी भाग ले रहे हैं।
शिविर में जाने से पूर्व स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केन्द्र महासमुन्द में सभी प्रतिभागी को शिविर के आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, उपाध्यक्ष गण जय पवार, आनंद साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार लहरे, जिला आयुक्त गाइड अमी रूफस, मुख्यालय आयुक्त स्काउट नंद किशोर सिन्हा, जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे, डीओसी गाइड लीनू चन्द्राकर, डीओसी स्काउट अवधेश विश्वकर्मा, ब्लाक सचिव लता वैष्णव, प्रभारी के रूप में पचवढ़ी जाने वाले राजकुमारी बंजारे, गगन तोंडेकर एवं स्काउट गाइड उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि पूरे जिला भर से इस शिविर में शामिल होने हेतु 20 लोगों का चयन किया गया है। आप सौभाग्य शाली हैं, जो आपका चयन इस शिविर हेतु किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की तारीफ नहीं होती है, उनके व्यक्तित्व की तारीफ होती है, हम जिस कुर्सी पर बैठे हैं उस कुर्सी में हमारा बिहेब कैसा हो, हम कैसे अनुशासित रहें इस बात पर हमें ध्यान देना चाहिए। सीखने की कोई उमर नहीं होती, स्काउट हमें समर्पण सिखाता है।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार लहरे ने स्काउट गाइड को आशीर्वचन के रूप में पचमढ़ी जाने की बधाई देते हुए कहा कि जहां आप जा रहे हैं, बहुंत ही शानदार जगह है, शिविर से वयकित्व विकास मानसिक विकास और शरीर का विकास होता है। मानसिक विकास सोंचने समझने दोनो गुणों का विकास स्काउट गाइड से जुडऩे से होता है। आप सब जाइये और हमारे जिले के उपलब्धियों की श्रृखला में औंर वृद्वि हो। गाइड कमिश्नर अमी रूफस ने बच्चों से कहा कि ये बहुंत ही सुनहरा अवसर है कि आपका चयन इस शिविर के लिए किया गया है। शिविर में आप सभी अपने प्रभारी शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही कार्य करेंगें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगें जिससे हमारे जिले का नाम खराब हो। स्काउट गाइड हमें अनुशासन सीखाता है, हमे ंअनुशासित रहकर ही शिविर के नियमों का पालन करना होगा।
कार्यक्रम का संचालन डीओसी गाइड लीनू चन्द्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया। पचमढ़ी जाने वाले सभी स्काउट गाइड को जिला संघ के समस्त पदाधिकारियों ने उनके यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी है।