महासमुन्द

बेमौसम बारिश: धान में अंकुरण, मुआवजे की मांग
29-May-2025 2:39 PM
बेमौसम बारिश: धान में अंकुरण, मुआवजे की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 मई। जिले में रभी फसल में धान बोने वाले किसानों पर बेमौसम हुए बारिश आफत बनकर आई है। धान की कटाई शुरू हुई है, तब से लेकर अब तक बारिश से फसल को नुकसान हो रहा है।

 

जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने कहा है कि किसानों को चैन हार्वेस्टर से धान की कटाई करना पड़ रहा है। भीगने की वजह से धान के बीज में अंकुरण आ चुका है।

किसान कर्ज से लद चुके हैं। अत: किसानों को आर्थिक मानसिक पीड़ा से निकालने सरकार फ सल नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दें।


अन्य पोस्ट