महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कल यहां निर्माणाधीन नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, येतराम साहू एवं स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित कटारिया, संभागायुक्त शिखा राजपूत, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, डीन डॉ. डीए रेणुका गहने तथा मेडिकल अधीक्षक डॉ.बसंत माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान श्री जायसवाल ने भवन निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने दिसंबर 2025 तक सभी सिविल वर्क पूरे करने के निर्देश दिए। समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर नियमानुसार पेनाल्टी शुल्क लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को कॉलेज के निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति, भविष्य की योजना और संभावित समय सीमा की जानकारी दी। मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए श्री जायसवाल ने पंजीयन काउंटर का अवलोकन कर पंजीयन की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि कुल 391 लोगों का पंजीयन किया गया है। उन्होंने डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान वार्ड में किडनी पीडि़त मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीज कोमल रात्रे से बातचीत करते हुए उनके इलाज व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अस्थमा रोगी राजकुमार एवं पथरी का इलाज करा रहे सीताराम से चर्चा कर इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मेडिकल वार्ड मेडिसिन वार्ड, बाल्य एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान मंत्री ने बाल्य एवं शिशु वार्ड में एसी और टीवी लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तत्पश्चात मंत्री ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों की टीम से यह सुनिश्चि करने कहा कि निर्माण कार्य समयसीमा भीतर पूरा हो। उल्लेखनीय है निर्माणाधीन नवीन शासकीय चिकि महाविद्यालय 89.19 एकड़ में करोड़ की अनुमोदित लागत से तैयार हो रहा है। महासमुंद में 125 सीटर मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली है। कालेज भवन का निर्माण कार्य दिसम्बर 2 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।