महासमुन्द
नपाध्यक्ष ने किया सडक़ चौड़ीकरण का निरीक्षण
30-May-2025 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30मई। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बी टी आई रोड मार्ग चौड़ीकरण कार्य का कल पुन: निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने सख्त निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि यह हमारे शहर का बहुप्रतीक्षित मांग है। इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में किसी भी प्रकार से शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही सडक़ के साथ बड़ी नाली निर्माण में ढलान की विशेष ध्यान रखे।
नाली में ओवर फ्लो को शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता पूर्ण कार्य के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे