महासमुन्द

इस बार समय से पहले पहुंच रहा मानसून:किसान शुभ संकेत मान रहे
30-May-2025 3:53 PM
इस बार समय से पहले पहुंच रहा मानसून:किसान शुभ संकेत मान रहे

महासमुंद, 30 मई। इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। फलस्वरूप किसान इसे कृषि के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। किसानों की मानें तो 16 वर्षों बाद समय से पहले मानसून ने प्रदेश में एंट्री किया है। अंदाजा है कि महज आजकल में जिले में मानसून की एंट्री हो जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज बस्तर के रास्ते दक्षिण छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सक्रिय हो जाएगा। आज कल में ही महासमुंद जिले में बारिश होगी।  मौसम विभाग ने 29-30 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई थी।

 

हालांकि अगले 48 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की चेतावनी भी दी गई थी। नौतपा के चौथे दिन भी आज उमस भरी गर्मी ने तेवर दिखाया। महासमुंद सहित अन्य जिलों में यही स्थिति रही। आज सुबह से ही मौसम खुला है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस बीच शाम साढ़े 4 बजे के आसपास फिर गरज.चमक के साथ हुई बारिश ने 1-2 दिन के भीतर ही मानसून आने के संकेत दे दिए।मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 24 घंटों में गरज-चमक केस ाथ खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना रहेगा। मानसूनी गतिविधियां और तेज होंगी। राजस्थान से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ द्रोणिका बनी हुई है। प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।


अन्य पोस्ट