महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मई। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास, राज्य पोषण उत्कृष्ट केंद्र और यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 27 मई को हमर स्वस्थ्य लइका सीएमएएम समुदाय आधारित तीव्र कुपोषण प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रदेश में कुपोषण से प्रभावित बच्चों की पहचान और उपचार के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
शिविर में कुल 49 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों की टीम, जिसमें डा.करुणाल नायक बाल रोग विशेषज्ञ,जॉन वरूर अलेक्जेंडर राज्य पोषण समन्वयक और रिया मुखर्जी जिला पोषण समन्वयक शामिल थे, ने प्रत्येक बच्चे की चिकित्सकीय जांच कर आवश्यक दवाइयां, परामर्श और पोषण संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इस आयोजन को सफल बनाने में सीडीपीओ जी आर नारंग,बीएमओ डा. एच एल जांगड़े, बीपीएम शीतल सिन्हा, ब्लॉक समन्वयक दीक्षा पटेल एवं खुशबू चेलक सहित फील्ड स्टाफ का योगदान रहा।