महासमुन्द

महासमुंद:स्कूल भवनों को युक्तियुक्तकरण के तहत एक भवन में मर्ज किये जाने की प्रक्रिया शुरू, 377 स्कूलों की सूची जारी
29-May-2025 3:01 PM
महासमुंद:स्कूल भवनों को युक्तियुक्तकरण के तहत एक भवन में मर्ज किये जाने की प्रक्रिया शुरू, 377 स्कूलों की सूची जारी

शिक्षकों का कहना है कि सेटअप के बदलाव के साथ किए गए युक्तियुक्तकरण वे स्वीकार नहीं करेंगे

 एक परिसर में 2 या दो से अधिक वाले स्कूल प्रभावित नहीं होंगे बल्कि वहां और भी सुविधाएं बढ़ जाएंगी-डीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 मई। महासमुंद में भी जिले भर के स्कूल भवनों को युक्तियुक्तकरण के तहत एक भवन में मर्ज किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां भी शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के लिए कल से ही से सूची मंगाने का क्रम शुरू हो चुका है। भवनों के युक्तियुक्तकरण के तहत जिन परिसरों में दो या दो से अधिक स्कूल भवन बने हुए हैं, उन्हें एक में मर्ज किये जाएंगे। वहीं एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 2 स्कूलों को एक में मर्ज किया जाएगा। इसके तहत महासमुंद जिले में कुल 377 स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि इसके विरोध में प्रदेश भर के शिक्षक युक्तियुक्तकरण के विरोध में तूता मैदान रायपुर में जुट गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में एक ही परिसरम दो प्राथमिक शाला वाले 4 स्कूल हैं। मिडिल वाले 3 स्कूल, एक परिसर में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक वाली कुल 261 स्कूलें, एक परिसर में माध्यमिक,पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल 27, एक परिसर में प्राथमिक, मिडिल, हाईस्कूल वाली 39 स्कूले हैं। वहीं माध्यमिक, हाईस्कूल वाली 33 तथा हायर सेकेंडरी 2 स्कूलें हैं। जिन्हें अब मर्ज कर एक स्कूल बनाया जाएगा। महासमुंद जिले में 369 स्कूलें हैं जो एक ही परिसर में है। वहां कोई समस्याएं नहीं होंगी। लेकिन ग्रामीण स्कूल जहां एक किलोमीटर के दायरे में दो स्कूले हैं उन्हें एक में मर्ज करने से थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसी स्कूलों की संख्या महासमुंद जिले में 8 हैं। जिसमें मुनगासेर,झलप, कन्या हाईस्कूल, झलप की 2 भवने हैं। इन ग्रामों में वर्तमान में 8 स्कूल भवन हैं। इन्हें मर्ज करने के बाद यहां महज 4 भवनों में 8स्कूलों के बच्चे अध्ययन करेंगे। ऐसे में 4 स्कूलें बंद हो जाएगी। दरअसल अनेक स्कूलों में दर्ज संख्या काफी कम थी। लेकिन यहां शिक्षकों की संख्या अधिक थी। साथ ही भवन के रखरखाव, मरम्मत कार्यों के लिए हर साल लाखों खर्च होता था। जब 8 सकूलें 4 भवनों में समायोजित होंगी तो स्कूलों का खर्च भी कम होगा। स्कूल भवनों के युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण शुरू हो जाएगा। इसे लेकर शिक्षकों की सूची भी मंगाई जा रही है। कल ही इसे लेकर जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में काफी भीड़ थी।

युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षकों का कहना है कि सेटअप के बदलाव के साथ किए गए युक्तियुक्तकरण वे स्वीकार नहीं करेंगे। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव ईश्वर चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों शिक्षा विभाग के आला अफसर सरकार को भ्रम में रखकर एक ऐसा सेटअप तैयार कर रहे हैंं जो कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर के रख देगा। अगर विभाग को युक्ति युक्तकरण करना ही है तो 2008 के सेटअप के अनुसार करें। ताकि एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन शाला में शिक्षकों का प्रबंधन हो सके।

 

इस मामले में कल राजधानी तूता धरना स्थल पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श ने कहा कि सेटअप में बदलाव करने से पहले शिक्षा विभाग ने किसी भी प्रकार होम वर्क नहीं किया है। बिना किसी तैयारी के ऐसा सेटअप लाकर युक्ति युक्तिकरण कर रहे हंै। जो बुनियादी शिक्षा की रीढ़ की हड्डी को तोडक़र रख देगा। दो टीचर पांच क्लास में पढ़ाएंगे तो कैसे बच्चोंं को सुरक्षा मिलेंगी और कैसे उनंंंंंंंंंंंंंंंंंकी पढ़ाई में गुणवत्ता आएगी। ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंनई शिक्षा नीति का आधार बुनियादी शिक्षा है जिसमें बच्चा 8 साल शिक्षा प्राप्त करेगांंंंंंंंं, उस बुनियादी शाला को पूरी तरह से खोखला करने का प्रयास शिक्षा विभाग कर रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद मंत्रालय घेराव के लिए रैली निकाली गई जिसे रास्ते में रोका गया। शिक्षक वहीं नारे बाजी करने लगे। उसके पश्चात प्रशासन की ओर से विभागीय सचिव से शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता देर शाम कराई गई।

कल मंत्रालय घेराव में महासमुंद जिला अध्यक्ष दिनेश नायक, महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल ध्रुव, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बघेल, सरायपाली ब्लाक प्रमुख मनोज राय, बसना ब्लाक प्रमुख शरण दास, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद भोई के नेतृत्व में राजेश चंद्राकर, आत्मा राम साहू, अजय बंजारे, राजेश भाले राव, अशोक साहू, शफीक अहमद खान, गोपाल साहू, मुकेश प्रजापति, अनिल चंद्राकार,कैलाश साहू, ईश्वर कुमार, मनोज साहू, असलम खान, लव निर्मलकर, दिगेश पुरेना, यश चक्रधारी, तारकेश्वर साहू, पुरण बघेल, गणेश टंडन, रामनाथ यादव, बलराम नेताम, रामकृष्ण ठाकुर, आशीष ध्रुव, भगवत पटेल, रामकृष्ण ठाकुर, खुमान, मुनिया निर्मलकर, सीमा यादव, नूतन दुबे, रिजवाना अली, शालिनी गायगोरे, रुबीना परवीन, सरोज ठाकुर,क्षमता साहू समेत अनेक शिक्षक शामिल हुए।

स्कूल प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि वहां और भी सुविधाएं बढ़ जाएगी

सहायक संचालक, महासमुंद का कहना है कि एक परिसर में 2 या दो से अधिक वाले स्कूल प्रभावित नहीं होंगे। बल्कि वहां और भी सुविधाएं बढ़ जाएंगी। वहीं 1 किमी के दायरे में आने वाली दो या दो से अधिक स्कूलों का सेटअप ऐसा किया जाएगा कि सभी ओर से स्कूल की दूरी कम पड़े।

 


अन्य पोस्ट