महासमुन्द

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई की त्रीशताब्दी जयंती पर विचार संगोष्ठी
29-May-2025 3:59 PM
पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई की त्रीशताब्दी जयंती पर विचार संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 29 मई। बागबाहरा शहर मंडल में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष डिंपल डाली ध्रुव ने किया। विचार संगोष्ठी में अतिथि के रूप में वाणी तिवारी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा संदीप दीवान जी और सुनीता दीवान जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

मुख्य वक्ता वाणी तिवारी ने भारतीय इतिहास में वीरांगनाओं के बारे में जो छुपाया गया और मुगलों के बारे में जो पढ़ाया गया, उसकी आलोचना की। मुख्य वक्ता ने बताया कि रानी अहिल्या बाई होलकर बचपन से धार्मिक और दयालु प्रवृत्ति की थी। विवाह के बाद ही वे अपनी ससुर की देख रख में राजकार्य में निपुण हो गईं।

उन्होंने भारत के अनेक मंदिरों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण कराया राहगीरों के लिए धर्मशाला, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, उद्योग को बढ़ाने मै सहायता की एवम उनके आदर्शों को याद की कार्यक्रम में अल्का चंद्राकर (प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष), प्रीतम दीवान (पूर्व विधायक), शंकर तांडी (जिला मंत्री), नरेश चंद्राकर, प्रेम साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), दूबेलाल साहू (किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष), एवम मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष गण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट