महासमुन्द

एचएसआरपी प्लेट के लिए शिविर
29-May-2025 2:46 PM
एचएसआरपी प्लेट   के लिए शिविर

महासमुंद, 29 मई। केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 साथ ही सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 6 दिसम्बर 2018 को जारी अधिसूचना तथा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत

प्रत्येक मोटर वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एचएसआरपी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्य परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है। जो राज्य के सभी परिवहन कार्यालयों में कार्य कर रही  है। इसी क्रम में कलेक्टर महासमुंद के निर्देश पर जिले में आमजन को जागरूक करने एवं सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला परिवहन  अधिकारी महासमुंद द्वारा 29 एवं 30 मई को प्रात: 10:00 बजे से सायं 5 बजे तक जनपद कार्यालय पिथौरा में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 इच्छुक वाहन स्वामी इस शिविर में उपस्थित होकर ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर अपने वाहन पर एचएसआरपी प्लेट लगवाकर नियमों का पालन करें एवं  कानूनी कार्रवाई से बचें।


अन्य पोस्ट