महासमुन्द

बारिश में मकान ढहा
30-May-2025 4:10 PM
बारिश में मकान ढहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 30 मई। नगर से ग्राम लाखागढ़ निवासी पत्रकार शिखा दास का बुधवार की सुबह हुई बारिश से मकान गिर गया। इस घटना से वे बाल-बाल बची।

ज्ञात हो कि शिखा क्षेत्र की इकलौती महिला पत्रकार है, जो कि गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करती हंै। उनके पूर्वजों द्वारा करीब 70 वर्ष पूर्व बनवाया गया कच्चा मकान पूरी तरह जर्जर हो गया था। आरोप है कि लाखागढ़ सरपंच सचिव द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री आवास के लिए इंकार कर दिया गया था।

 सुबह स्थानीय स्वतंत्र पत्रकार शिखा दास सुबह उठ कर अपने कमरे से बाहर निकली ही थी कि उनका मकान भरभरा कर गिर पड़ा।

मकान का मलबा ठीक उसी स्थान पर गिरा, जहां वे रात्रि में सोई थी। सुबह वे उठने में थोड़ी भी देर करती तो शायद उनकी जान भी जा सकती थी।


अन्य पोस्ट