महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मई। पूर्व जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर चन्द्राकर ने विद्युत विभाग के ईई पंचराम वर्मा से मुलाकात कर सोरिद, कांपा, गोपालपुर सहित विभिन्न गांवों जर्जर हो चुके बिजली खम्भों को बरसात पूर्व बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने इन गांवों सहित विभिन्न गांवों में जर्जर खम्भों का सर्वे कर उन्हें बदलने की बात कही है।
बताया कि सोरिद, गोपालपुर सहित बहुत से गांव ऐसे हंै, जहां खम्भे जर्जर स्थिति में एवं उनके अंदर लगे हुए सरिये बाहर आ गए हैं। ऐसे में बरसात के दिनों में उनमें बिजली प्रवाह होने की संभावना से कदाचित इंकार नहीं किया जा सकता। जिससे न केवल पशुधन बल्कि मानवीय क्षति की भी पूरी आशंका है।
उनका कहना है कि बरसात के दिनों में स्कूल परिसर एवं खेल मैदान में लगे बिजली खम्भों की स्थिति का सर्वे भी आनिवार्य रूप से कराए जाने की आवश्यकता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों के खम्भों के सम्पर्क में आने की आशंका बनी रहती है। अत: विषय की गम्भीरता को देखते हुए सर्वेक्षण उपरांत प्राथमिकता से खम्बों को बदलने की कवायद शुरू होनी चाहिए।