महासमुन्द
वाद-विवाद करने से मना करने पर मारपीट
30-May-2025 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 मई। बसना थाना अंतर्गत ग्राम नरसैयापल्लम में महिलाओं को वाद-विवाद करने से मना करने पर एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। नरसैयापल्लम निवासी अरत राम भोई ने बताया कि 25 मई की रात्रि वह अपने घर में था तो उसके घर के सामने महिलाएं वाद-विवाद हो-हल्ला कर रही थी। उनकी आवाज सुनकर अरत राम घर से बाहर निकलकर देखा और गाली गलौच करने से मना किया तो इसी बात को लेकर तुलाराम भोई, आशाराम भोई एवं बलभद्र भोई ने वहां आकर तुम मना करने वाले कौन होते हो से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी।
तीनों ने धारदार नुकीली वस्तु से प्रार्थी के सिर पर वार कर चोट पहुंचाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तुलाराम भोई, आशाराम भोई और बलभद्र भोई के विरूद्ध 118-1, 296, 3-5,351-2 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे