‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 सितंबर। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और सामथ्र्य को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी सोच, ताकत, प्रतिभा और ज्ञान का सदैव राष्ट्रहित में उपयोग करने का आह्वान किया।
मंगलवार को छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे। छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा- सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘युवा उड़ान - 2026’ कार्यक्रम का जावंगा ऑडिटोरियम गीदम में आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को सैलाब उमड़ा।
कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों, एक देश एक चुनाव तथा विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने संवाद के दौरान अपने विचार साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
श्री तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने युवाओं को अपने परिवार, समाज, देश और भारतीय संस्कृति पर गर्व करने तथा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
‘युवा उड़ान 2026’ में युवाओं को अपनी बात रखने और सुझाव देने के लिए विशेष अवसर प्रदान किया गया। युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव पत्र के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि युवा किसी भी देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। दंतेवाड़ा के युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और आगे बढऩे की क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और कौशल का सकारात्मक उपयोग करते हुए शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और समाज के अन्य युवाओं को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं में भी अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने, अनुशासन बनाए रखने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढऩे की अपील की।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय ज्ञान, तकनीक और नवाचार का समय है। युवाओं को केवल रोजगार की तलाश करने के बजाय अपने कौशल और ज्ञान को विकसित करते हुए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करें तथा निरंतर सीखने की आदत विकसित करें। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए शिक्षा, कौशल विकास और समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की। प्रोफेसर ने कहा कि मजबूत सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से युवा अपने भविष्य के साथ-साथ देश के भविष्य को भी नई दिशा दे सकते हैं।