दन्तेवाड़ा

सीआईएसएफ जवानों और पुलिसकर्मियों को बहनों ने बांधी राखी
29-Aug-2026 10:14 PM
सीआईएसएफ जवानों और पुलिसकर्मियों को बहनों ने बांधी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/किरंदुल, 29 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर श्री राम जन कल्याण सेवा समिति (बैलाडीला देव स्थान समिति) एवं गायत्री परिवार, किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने सीआईएसएफ तथा पुलिस थाना किरंदुल के अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

पुलिस थाना किरंदुल में एसडीओपी अविनाश ठाकुर, थाना प्रभारी संजय कुमार यादव और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं सीआईएसएफ चेकपोस्ट मुख्य कार्यालय परिसर में सहायक कमांडेंट सहित सीआईएसएफ इकाई बीआईओएम किरंदुल के जवान शामिल हुए।

आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, डीएवी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट