दन्तेवाड़ा
अंग्रेजी शराब संग आरोपी गिरफ्तार
29-Aug-2026 10:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 अगस्त। बारसूर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 10 हजार से अधिक मूल्य की शराब जब्त की गई है।
थाना बारसूर पुलिस को सूचना मिली थी कि बारसूर में विद्युत सब स्टेशन के सामने स्थित एक खाली प्लॉट में शराब रखी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी संजय नाग बारसूर, जिला दंतेवाड़ा को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से दो कार्टन में कुल 12,740 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10,800 रुपए आंकी गई है।
अवैध रूप से शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी संजय नाग के विरुद्ध थाना बारसूर में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 14/2026 दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे