दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 1 सितंबर। जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा समीक्षा - निर्देश दिए गए। इनमें मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप स्वीकृत - संचालित कार्यों तथा जनहित विषयों की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल थी। कलेक्टर ने कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री ध्रुव ने निर्माण कार्यों की पोर्टल में अनिवार्य एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण विभाग के अभियंताओं को फील्ड में कार्यों का निरीक्षण करने तथा संबंधित ठेकेदारों की मौके पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने वर्षाकाल में समापन का उल्लेख करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की। इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों को सतत निगरानी रखने तथा सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा की जा रही प्रविष्टियों का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।
पटवारियों को प्रतिदिन सर्वेक्षण कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए।
वन अधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों की भूमि संबंधी जानकारी एवं खसरा नंबर दर्ज कर आवश्यक जियो-टैगिंग कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं बस्तर मुन्ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की शत-प्रतिशत पोर्टल एंट्री, पात्रता परीक्षण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में पुनर्वासित हितग्राहियों की आजीविका एवं रोजगार की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडऩे के निर्देश दिए गए।
इस दौरान डीएफओ, रामकृष्ण रंगनाथा वाय,सीईओ एम भार्गव और अपर कलेक्टर राजेश पात्रे प्रमुख रूप से मौजूदथे।