दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 अगस्त। जिला के निर्देशन में जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान नियमित निगरानी एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निरंतर प्रयास एवं विशेष कार्ययोजना के परिणाम स्वरूप पिछले 5 महीना में जिला अस्पताल में 177 से अधिक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया है।
बताया गया कि गर्भवती महिला के पंजीयन के साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का प्रथम चिन्हांकन के साथ विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। गर्भावस्था से जुड़ी संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चलने के लिए गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में पंजीयन पर जोर दिया गया है। पंजीयन के दौरान एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह कम आयु में गर्भधारण, पूर्व सिजेरियन प्रसव तथा अन्य जोखिम कारकों से प्रभावित गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में चिन्हांकित कर उनका विशेष फॉलोअप किया गया। मैदानी स्तर पर इस कार्य के लिए जिले के स्वास्थ्य अमले जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं मितानिन को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
मितानिन द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी मेरे निर्धारित जांच कराने आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन उचित पोषण और प्रसवपुर तैयारी के संबंध में परामर्श दिया जारहा है। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि जिला अस्पताल में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के प्रसव के संबंध में विशेष निगरानी की जा रही है। जिससे उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
गीदम में सोनोग्राफी मशीन से जांच
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके बताया है कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बेहतर क्रियान्वयन हेतु संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस को बेहतर रूप से संचालन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम में सोनोग्राफी की सुविधा की प्रारंभ कर दी गई है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस बना सुरक्षित मातृत्व का मजबूत आधार
जिले में प्रत्येक माह की9 एवं 24 को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जा रहा है। दिवस में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों से विस्तृत प्रसव पूर्व जांच कराई जा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ दिवस के माध्यम से ऊंची जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी में रखा जा रहा है ।आवश्यकता के अनुसार उपचार ,दवाइयां ,विशेष परामर्श एवं उच्च संस्था में रेफरल की सुविधा प्रदान की जा रही है। नियमित परीक्षण एवं विशेष फॉलो अप के कारण गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का समय पर प्रबंधन किया जाना संभव हुआ है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के पुरुषों की संभावित तिथि से पहले सुरक्षित प्रसव की कार्य योजना तैयार की गई है जिन्हें समय पर जिला अस्पताल पहुंचने आवश्यक परिवहन उपलब्ध कराने विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखभाल में प्रसव कराने पर जोर दिया गया है।