दन्तेवाड़ा

जन औषधि केंद्र में 3 दिनों से ताला
29-Aug-2026 10:13 PM
जन औषधि केंद्र में 3 दिनों से ताला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 29 अगस्त। जिला अस्पताल परिसर में आंतरिक रोगी विभाग के समीप स्थित जन औषधि केंद्र गुरुवार से बंद है। शनिवार को भी केंद्र का संचालन नहीं हुआ, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाएं नहीं मिल सकीं।

जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को रियायती दर पर दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। केंद्र के बंद रहने से मरीजों को बाहर से दवाएं लेनी पड़ रही हैं।

जानकारी लेता हूं - सीएमएचओ

मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।


अन्य पोस्ट