दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 अगस्त। दंतेवाड़ा में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्रवार को रक्षाबंधन का मुहूर्त प्रात: काल से आरंभ हो गया था। दोपहर के उपरांत एक बजे से शाम तक उत्तम मुहूर्त बताया गया। जिसमें रक्षा सूत्र बांधना शुभ फलदाई रहेगा। शुभ मुहूर्त के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों की कलाईयां राखी से सजाई। इसके उपरांत आरती उतारी। अंत में मिठाई से मुंह मीठा करा कराया। अपने भाई की लंबी उम्र की मनोकामना मांगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर जिला मख्यालय की दुकान है ग्राहकों से परिपूर्ण थी। विशेष रूप से महिला ग्राहकों की संख्या अधिक थी। इसमें महिला ग्राहकों की संख्या सर्वाधिक थी। राखी और मिठाई की दुकानों मे ग्राहकों की कतार लगी रही।