लोगो के बीच योजनाओं की जानकारी सरल और सुलभ रूप से पहुंचाना है-सिदार
महासमुंद, 28 मई। जिला कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय के मार्गदर्शन में कलाकारों द्वारा बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण जानकारी जिले के विभिन्न हाट बाजार एवं बड़े ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार 24 मई से दिया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार ने बताया कि कला जत्था का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य के बीच योजनाओं की जानकारी सरल और सुलभ रूप से पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि अब तक 30 हाट बाजारों एवं बड़े ग्रामीण क्षेत्र खट्टी, पचेड़ा, भिलाईदादर कला, आरंगी, बड़े लोरम एवं सोनासिल्ली, बड़ेसाजापाली, भूकेल एवं कुदारीबाहरा, बरोंडाबाजार, बावनकेरा, सिनोधा, सिरपुर, पटेवा, परसाडीह, झारा, अछरीडीह और खैरझिटी, खट्टी, तेन्दूकोना, भिलाईदादर कला, भदरसी, कोसमी, कोमाखान, साल्हेभाठा, तुसदा और खुसरूपाली, लाफिनकला, कोसरंगी, कुकराडीह में कलाकारों ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसानों मजदूरों और गरीबों को न्याय, सुराजी गांव योजना, आपदा में सहायता, ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण इंदिरा वन मितान योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नरवा गरवा घुरुवा बारी, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पौनी पसारी योजना, राम वन गमन पथ, मानस मंडली प्रोत्साहन योजना जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार महासमुंद जिले के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है।
ऋचा फिल्म्स एण्ड इवेन्ट्स रायपुर, अरपा सोन पर्यावरण सुरक्षा एवं मानव विकास समिति रायपुर, मन के अंगना लोक कला समिति खरोरा कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुित दी जा रही हैं। इन्हें ग्रामीणों का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। आगामी दिनों में कला जत्था टीम सरायपाली, तोरेसिंहा, भोथलडीह, किसड़ी, कस्तुराबहाल, सिरबोड़, तोषगांव, बुन्देली, किशनपुर, सुखीपाली, पिथौरा, परधिया सरायपाली, ढोढरकसा, बाराडोली, बिछिया, अंकोरी, उमरिया द्वारा आकर्षक प्रस्तुित दी जाएगी।