महासमुन्द

गांजा ले जाते दो गिरफ्तार
30-May-2022 5:46 PM
गांजा ले जाते दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 30 मई।
ओडिशा से महासमुंद के रास्ते गांजे की तस्करी करने वाले दो युवकों को सरायपाली पुलिस ने कल रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हंै। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक में गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ  एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनके पास से टीम ने 20 किलो गांजा कीमती 2 लाख रुपए व तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है।

सरायपाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर के मुताबिक सूचना मिली थी कि ओडिशा पासिंग लाल रंग की बाइक क्रमांक ओडी 03 एम 3468 में दो व्यक्ति सफेद रंग के बोरी में गांजा रखकर परिवहन करते ओडिशा से सरायपाली की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर पदमपुर रोड खैरमाल मोड़ ग्राम अर्जुंदा के पास घेराबंदी की। उसी समय सरायपाली की ओर आ रही लाल रंग की बाइक को रोककर पूछताछ किया। बाइक को ग्राम तांडामुंडा पोस्ट अटगांव पुईतला बलांगीर जिला ओडिशा निवासी किशन नंद (31) चला रहा था। 

पीछे ग्राम आंवलाचुआ पोस्ट अटगांव सदर बलांगीर ओडिशा निवासी बालकृष्ण नाग 35 साल बैठा था। तलाशी में चार पैकेट में 20 किलो गांजा मिला।
 


अन्य पोस्ट