महासमुन्द

सर्व समाज महासंघ की बैठक में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के हितों से संबंधित विषयों पर चर्चा
30-May-2022 5:52 PM
सर्व समाज महासंघ की बैठक में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के हितों से संबंधित विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 30 मई।
छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष पवन पटेल की अध्यक्षता में आहुत हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन बघेल व पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना साहू भी विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के हितों से संबंधित विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया।

इस प्रस्ताव को शासन-प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपकर सामाजिक जनजागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के बीच उत्पन्न आपसी मनमुटाव को दूर करने गांव.गांव में संपर्क अभियान चलाकर आपस में समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारत सरकार से ओबीसी वर्ग का जातिगत जनगणना कराने,  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के बढ़ाए गए 27 प्रतिशत व अजा वर्ग के 13 प्रतिशत आरक्षण को शीघ्र ही जाति डाटा इक_ा कर लागू करने को लेकर प्रयास किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आरक्षण जनसंख्या के आधार दिया जा रहा, वैसे ही गरीब सवर्ण आरक्षण को संख्या के आधार पर ही आरक्षण प्रतिशत तय करने की मांग पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय बैठक में लिया गया।

बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन दिसंबर माह में कराने व विभिन्न राजनीतिक दलों में छत्तीसगढिय़ा समाज को पहले प्रतिनिधित्व मांगने की संकल्प के साथ ही राजनीति पदों में एक ही जाति व परिवार के विभिन्न पदों पर महत्व दिए जाने के खिलाफ भी आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में रेखराज बघेल जिला महामंत्री, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना वर्मा, केआर सागर, धरम दीवान, भुवन कन्नौजे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता महेंद्र कुमार साहू ने दी है।  

 


अन्य पोस्ट