महासमुन्द

भाजपा के 15 साल में बदहाली, कांग्रेस के साढ़े तीन साल में सिर्फ भ्रष्टाचार-भूपेन्द्र
29-May-2022 4:22 PM
भाजपा के 15 साल में बदहाली, कांग्रेस के साढ़े तीन साल में सिर्फ  भ्रष्टाचार-भूपेन्द्र

महासमुंद, 29 मई। आम आदमी पार्टी महासमुंद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा ने 15 साल के शासन काल में प्रदेश का बंठाधार कर दिया। हर विभाग में भ्रष्टाचार का आलम था। किसानों की तकलीफ ों को भाजपा ने हमेशा अनदेखा किया। ठीक उसी का परिणाम था कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को 14 सीटों पर समेट दिया। अब भाजपा संघर्ष कर रही है क्योंकि भाजपा की राजनीतिक जमीन प्रदेश में खिसक चुकी है।

खाद की कालाबाजारी करा रही है। दो रुपए किलो में गोबर खरीद उसे पांच गुना अधिक कीमत पर किसानों को वापस बेच रही है। किसान गुणवत्ता विहीन कथित वर्मीं कम्पोस्ट के नाम पर कम वजन के साथ मिट्टी-गिट्टी वाली खाद खरीदने बाध्य है। 
 


अन्य पोस्ट