महासमुन्द

सात दिवसीय प्रांत शौर्या प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू
30-May-2022 6:39 PM
सात दिवसीय प्रांत शौर्या प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मई।
विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी के सात दिवसीय प्रांत शौर्या प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में प्रारंभ हुआ। 
प्रशिक्षण वर्ग उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सीमा रानी प्रधान व्याख्याता महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद, विशेष अतिथि राजश्री ठाकुर प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद, अध्यक्ष संगीता दास प्रान्त सयोजिका दुर्गा वाहिनी, विभूति भूषण पांडे, प्रान्त मंत्री विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़, सौरभ अग्रवाल, हर्ष चन्द्राकर, अखिलेश लुनिया, विक्की चन्द्रकार, रामेश्वर पांडे, पंकज चंद्राकर, आनन्द साहू, दिनेश रूपरेला, नरेश नायक, सुरेन्द्र महाराज, आशुतोष साहू, हिमांशु तिवारी आदि उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 230 दुर्गा वाहिनी के बहनें भाग ले रही हैं।


अन्य पोस्ट