महासमुन्द
पुलिस टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी ने ईनाम की घोषणा की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले की गुम और लापता 4 बच्चियों को महासमुंद पुलिस ने सांगली महाराष्ट्र, खरगोन मध्यप्रदेश, रायपुर, गरियाबंद से रेस्क्यू कर वापस लाई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह कार्रवाई थाना खल्लारी व तुमगावं थाना पुलिस ने की है। इस टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने ईनाम की घोषणा की है।
जानकारी अनुसार थाना खल्लारी में अपराध 363 भादवि के प्रकरण पर अपृहता एवं संदेही के पता तलाश पर पुलिस टीम गठित कर आसपास के सरहदी शहर व गांवों में रवाना किया गया। जहां तलाशी के दौरान पता चला कि आरोपी ठिकाना बदल रहे हंै। जिसका पता तलाश कर रायपुर से अपह्त बालिका को आरोपी धनेश्वर यादव (24) निवासी खड़मा थाना छुरा जिला गरियाबंद के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया है।
इसी तरह थाना खल्लारी में धारा 363, 366, 376-2 भादवि 4-6 पास्को एक्ट के प्रकरण पर अपृहता एवं संदेही के पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की राजधानी रायपुर में आरोपी है। थाना खल्लारी की टीम तत्काल रायपुर रवाना होकर आरोपी के छिपे होने के संभावित जगह पर छापामारी कर आरोपी नागेश्वर उर्फ नागू मानिकपुरी (24) ग्राम पोटीया थाना खल्लारी जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर अपह्त बालिका को सकुशल बरामद किया।
थाना खल्लारी में ही अपराध क्रमांक 58-2022 धारा 363 भादवी दर्ज के प्रकरण पर अपृहता एवं संदेही के पता तलाश पर महाराष्ट्र में होने की सूचना पर थाना खल्लारी की टीम तत्काल महाराष्ट्र रवाना हुई और 29 मई को इस्लामपुर जिला सांगली महाराष्ट्र में छापेमारी कर आरोपी कोमल साहू (20) ग्राम भीमखोज थाना खल्लारी जिला महासमुंद को गिरफ्तार उसके कब्जे से अपह्त बालिका को बरामद किया।
इसी तरह थाना तुमगांव निवासी एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनकी नाबालिग पुत्री परीक्षा दिलाने जा रही हूं कहकर घर से निकली थी जो वापस नहीं आई। इस रिपोर्ट पर थाना तुमगांव में धारा 363 भादवि अपराध दर्ज कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी लोकेन्द्र ठाकुर (21) साकिन दयालपुरा बेड़ी थाना गोगना जिला खरगोन म.प्र. बहला फुसलकार कर ले जाने की सूचना पर आरोपी को खरगोन से गिरफतार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु.अधिकारी कल्पना वर्मा के निर्देशन में खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, तुमगांव थाना प्रभारी विनोद शर्मा व स्टॉफ व सउनि प्रवीण शुक्ला साईबर सेल, प्रआर सुरेंद्र जगत, दिनेश जायसवाल, सउनि तीरथ राज गुनेन्द्र, माधव यादव, महेन्द्र यादव, शशि साहू, कविता यादव आदि द्वारा की गई।