महासमुन्द
महासमुंद, 30 मई। पटेवा व बसना थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटना में ट्रेलर व ट्रक के चालक ने पीछे से वाहन को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पहली घटना ग्राम छिंदौली के पास की है। पिकअप क्रमांक सीजी 06 जीएन 9950 को खरियाररोड निवासी दिलीप टंडन को चला रहा था। एनएच.53 रोड स्थित कृष्णा ढाबा छिंदौली से कुछ दूर पहले ही पहुंचा थे।
रात ढाई बजे अचानक वाहन बंद हो जाने से रोड किनारे साइड में खड़ा करने के बाद चारों ने वाहन का इंडिकेटर चालू कर दिया। इसके बाद ड्राइवर दिलीप और मोहित अग्रवाल नीचे उतर कर गाड़ी चेक कर रहे थे कि पीछे रायपुर पटेवा की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक आरजे 51 जीए 2223 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक पिकअप को टक्कर मार दी। इससे छोटे मालवाहक के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं दूसरी घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग. 53 गिल ढाबा के पास 28 मई रात साढ़े 11 बजे ट्रक के चालक ने सामने चल रहे कार को पीछे से टक्कर मार दी।