आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई लेकिन सडक़ दुर्घटनाएं बढ़ीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जनवरी। महासमुंद जिले में साल 2023 में हुए गंभीर आपराधिक मामलों को लेकर वार्षिक जिला पुलिस ने आंकड़ा पेश किया है। जिसमें बताया गया है कि जिले में पिछले दो सालों की तुलना में इस साल अपराधों में कमी के साथ गिरफ्तारी और सामानों की बरामदगी पुलिस ने ज्यादा की है।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2023 में पुलिस ने सर्वाधिक 68 टन गांजा जब्त कर गांजा तस्करी में पकड़े गए 191 आरोपियों को जेल भेजा है। इसके अलावा सिरप, प्रतिबंधित इंजेक्शन, टेबलेट और अफीम भी पकड़ा है। जब्त गांजा और नशीली दवाओं की कीमत 17 करोड़ रुपए की है। साथ ही साढ़े 3 करोड़ के वाहनों को सीज किए गए हैं। साल के अंत में 29 दिसंबर तक जिले में अवैध शराब का परिवहन और भंडारण के 1365 केस दर्ज किए गए। अंग्रेजी और देसी के साढ़े 56 लाख रुपए का 13 हजार लीटर शराब जब्त कर 1412 लोगों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया गया है।
एसपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक सडक़ दुर्घटना में साल 2023 में महासमुंद जिले में के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सडक़ दुर्घटना में पिछले दो साल की तुलना में अधिक मौतें हुई है। एक जनवरी 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक जिले में 482 सडक़ हादसा हुआ है। इन हादसों में 293 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 407 लोग जख्मी हुए हैं। जबकि 2021 में 471 सडक़ दुघर्टना हुई, इनमें 261 लोगों ने दम तोड़ दिया और 381 लोग घायल हुए थे। इसी तरह साल 2022 में 457 सडक़ दुघर्टनाओं में 274 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी वहीं 350 लोग चोटिल हुए थे।
बिना पेपर्स के गाड़ी चलाने वाले 2070 लोगों से यातायात पुलिस ने 6 लाख 21 हजार रुपए वसूले हैं। बगैर लाइंसेंस के 200 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 2000 का चालान किया गया है। पुलिस ने मोटरयान एक्ट के तहत 7300 वाहनों से करीब 23 लाख समन शुल्क के रूप में राजस्व अर्जित की है।
महासमुंद जिले में हत्या के 2021 में 25 प्रकरण थे। 2022 में 22 और 2023 में 16 प्रकरण दर्ज हुए हैं। हत्या के प्रयास के 2021 में 13, 2022 में 19, 2023 में 08 प्रकरण दर्ज किए। वहीं बलात्कार के 2021 में 80, 2022 में 103, 2023 में 52 प्रकरण दर्ज हुए। लूट के 2021 में 12, 2022 में 17, 2023 में 08 प्रकरण दर्ज हुए हंै।
चोरी के 2021 में 164, 2022 में 162, 2023 में 102 प्रकरण दर्ज हुए हैं। सभी प्रकार के अपराधों के आंकड़े की बात करें तो 2021 में 1845 प्रकरण, 2022 में 1856, 2023 में 1583 प्रकरण दर्ज हुए। नारकोटिक मामले में साल 2023 में 103 प्रकरण दर्ज हुए और 191 लोगों की गिरफ्तारी हुई।
ुर में हुये अंधेकत्ल का खुलासा हुआ। इस मामले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग इस हत्या की वजह थी। जिसमें योजनाबद्ध तरीके से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मृतक को जंगल में बुलाकर कर आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया था। एक अन्य मामले में मृतक दिनेश साहू बागबाहरा की हत्या करने वाला आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार हुआ था। उन्होंने शराब पीने के नाम पर अपने ही दोस्त की हत्या की थी।
एक केस में थाना महासमुंद मृतक संतोष सेन की गला घोंट कर हत्या कर दी गई और आरोपी घनाराम यादव और उसकी नाबालिग प्रेमिका दोनों ने मिलकर मृतक के शरीर को बरगद पेड़ के नीचे रख दिया। जिससे यह प्रतीत हो सके कि मृत्यु फांसी लगाकर हुई है।
इसी तरह पुलिस ने बम्हनी हत्याकाण्ड का खुलासा कर पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई थी। जिसमें पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। मृतिका के द्वारा आरोपी को उसके अवैध संबंध के लिए मना करना इस हत्या की वजह बनी थी। आरोपी ने घटना के 20 दिवस पूर्व ही अपनी पत्नी मृतिका का 16 लाख का टर्म लाईफ इंशोरेन्स कराया था। लगभग 02 बाद इस हत्या का खुलासा हुआ।
इसके अलावा सिंघोंड़ा क्षेत्र में हुए 03 हत्याओं का खुलासा कर उदित भोई को हिरसात में लिया। मां, बाप और दादी का हत्यारा उदित ुनकी हत्या कर घर के पीछे ही सभी के शव जला दिया था। प्राचार्य पिता प्रभात भोई, माता एवं दादी के गुम होने की झूठी रिपोर्ट लिखा कर वह रिश्तेदारों और पुलिस को गुमराह करता रहा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव के दौरान जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 48 लाख 45 हजार 115 रुपए नगदी सहित सोना, चांदी कुल 7 करोड़ 37 लाख 51 हजार 524 जब्ती की कार्रवाई की है। जिला महासमुंद के थाना सरायपाली पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को चोरी की 15 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। ग्राम तेन्दूकोना में हुये जेवी ज्वेलर्स में धोखाधड़ी करने वाले 02 अन्तर राज्यीय आरोपी सोना 20.660 ग्राम तथा चांदी कुल वजन 1.300 किलोग्राम के स ाथ हिरासत में लिए गए।
बागबाहरा के बीएल ज्वेलर्स में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी की ज्वेलरी समेत कुल लगभग 3 लाख 50 हजार की सम्पत्ति समेत गिरफ्तार हुए। रेलवे की चोरी के लोहा समान के साथ चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। परफेक्ट हर्बल एण्ड ऑयल कंम्पनी बिरकोनी के मैनेजर से साराडीह मोड के पास हुई लूट की घटना का पर्दाफाश कर घटना के 72 घण्टे के भीतर ही आरोपियों व लूट की गई नगदी रकम 9 लाख, 50 हजार 500.रुपए बरमाद हुए। लूट एवं 3 चोरी के मामले में 3 अन्तरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार हुए। चोरी के एक ट्रैक्टर एवं एक छोटा हाथी तथा एक मोटर सायकल कीमती 3 लाख 68 हजार रुपए जब्त किए गए।